लाल कृष्णा आडवानी हुए 95 साल के, मोदी ने घर जाकर दी बधाई

    भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज 95 वर्ष के हो गए। लालकृष्ण आडवाणी के 95वे जन्मदिन की शुभकामना देने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को उनके घर गए।

    चित्र साभार: गूगल

    अमित शाह ने दी बधाई 

    भाजपा वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज 95 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके घर जाकर बधाई दी। गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के सभी नेताओं ने वरिष्ठ नेता को जन्मदिन के इस मौके पर बधाई दीं है।

    पाकिस्तान में हुआ था जन्म 

    लालकृष्ण आडवाणी जी का जन्म 8 नवंबर 1927 को हुआ था। उनका जन्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले अविभाजित भारत के सिंध प्रांत में हुआ। आडवाणी जी के पिता का नाम कृष्णचंद डी आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कराची के स्कूल में हुई और बाद में सिंध प्रांत के कालेज से उन्होंने अपनी अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। भारत के बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया, जहां उन्होंने अपनी कानून की पढ़ाई की।

    महज 14 साल की उम्र में संघ में हुए शामिल 

    लाल कृष्ण आडवाणी मात्र 14 साल की उम्र में संघ में शामिल हो गए थे। नितिन गडकरी(केंद्रीय मंत्री) ने आडवाणी को प्रेरणा का स्रोत बताया है और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आडवाणी जी ने देश, समाज और पार्टी के लिए अहम योगदान दिया है।