चीतों के बाद अब हाथियों की बारी, मप्र में कर्नाटक से आएंगे 15 हाथी

    मप्र में वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए 15 हाथी आएंगे। कर्नाटक से आने वाले 15 हाथियों की मेजबानी के लिए फॉरेस्ट विभाग तैयारी में जुटा है।

    pic credit – google

     

     

    चीतों के बाद हाथियों का स्वागत

    मप्र में वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए 15 हाथी आएंगे। कर्नाटक से आने वाले 15 हाथियों की मेजबानी के लिए फॉरेस्ट विभाग तैयारी में जुटा है। हाथियों को लाने के लिए एसटीआर की टीम बनकर तैयार है। टीम में क्षेत्र संचालक, डॉक्टर, महावत रहेंगे। हाथी लाने के लिए टीम नवंबर के आखिरी सप्ताह में जाएगी। नवंबर आखिर या दिसंबर के पहले सप्ताह में हाथी लाए जाएंगे। इन्हें कड़ी सुरक्षा में लाया जाएगा। दो माह पहले ही मप्र में अफ्रीका से चीते आए हैं। उनके बाद अब हाथी लाने की तैयारी जोरों पर चल रही है।

    यहां लाकर हाथियों को पहले कैंप में रखेंगे। उनकी निगरानी होगी। इसके बाद उन्हें सुरक्षा व्यवस्था में लिया जाएगा। एसटीआर में अभी 6 हाथी हैं। 6 और आने के बाद 12 हो जाएंगे। हाथी लाने के लिए एसटीआर ने बकायदा वाहन के लिए टेंडर किए थे। टेंडर के अनुसार गाड़ी हो गई हैं। अब गाड़ी कर्नाटक, मैसूर जाएंगी। कर्नाटक के नागरहोल टाइगर रिजर्व समेत तीन स्थानों से 15 हाथी लाए STR में लाये जाएंगे। वहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाथियों को लाया जाएगा।