इस तारीख को होगा IPL 2023 का ऑक्शन, टीमों ने शुरू की तैयारियां

    इंडियन प्रीमियर लीग 2023 ऑक्शन की तारीख तय हो गयी है। पिछली बार हुए मेगा ऑक्शन के बाद अब BCCI मिनी ऑक्शन की तैयारी में लग गयी है। वहीं सभी फ्रेंचाइजी ने भी अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

    pic credit – goggle image

     

    23 दिसंबर को होगा मिनी ऑक्शन

    23 दिसंबर 2022 को केरल के कोच्चि में IPL का मिनी ऑक्शन आयोजित होगा। ख़ास बात यह है कि इस बार सभी 10 टीमों को पर्स में 5 करोड़ रुपए ज्यादा मिलेंगे। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में टीमों के पास 90 करोड़ रुपए का पर्स था पर इस बार उन्हें खर्च करने के लिए 95 करोड़ रुपए मिलेंगे।

    आपको बता दें कि सभी 10 IPL फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करनी होगी। पिछली बार मेगा ऑक्शन हुआ था इसलिए इस साल मिनी ऑक्शन हो रहा है। इस बार टीमें अपने कई पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

    IPL 2023 में 10 टीमों के बीच ही कुल 74 मैच खेले जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL का 16वां सीजन मार्च के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है जो मई के आखिरी हफ्ते तक चलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि 2022 का IPL 26 मार्च से शुरू हो कर 29 मई तक चला था।