हिमाचल की सीट पर छठवीं बार किस्मत आजमाने उतरेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

    हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा से लगातर 19 साल विजयी रहे है। इस बार भी वो इसी विधानसभा से छठवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सियासत में उनका कैरियर 1993 से शुरू हुआ था।

    चित्र साभार: गूगल

    हॉट सीट मानी जाती है जयराम ठाकुर की सीट 

    हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी मैदान में अपने-अपने महारथी उतार दिए हैं। यहां पर सबसे हॉट सीट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सिराज विधानसभा को माना जा रहा है जहां से खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस बार छठवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं।
    जयराम ठाकुर का राजनीतिक करियर पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। जयराम ठाकुर मंडी कॉलेज से बीए पास करने के साथ ABVP और संघ से जुड़कर काम करते रहे हैं।

    कांग्रेस ने फिर से खेला चेतराम पे दांव 

    कांग्रेस ने एक बार फिर से चेत राम पर ही दांव खेला है। चेतराम फिर से चुनावी मैदान में हैं।उनके पक्ष में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कल ही प्रचार प्रसार कर आई हैं। चेत राम को कांग्रेस ने इसलिए भी टिकट दी है क्योंकि लोकसभा उपचुनाव में चेतराम ने सिराज से वोट मार्जिन कम को किया था।

    मंडी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली थी मात 

    मंडी लोकसभा उपचुनाव बीजेपी हार गई थी।हालांकि चेत राम के लिए सिराज अब तक किसी अभेद किले से कम नहीं हैं। लेकिन हिमाचल में जिस तरह मुख्यमंत्री के चेहरे शांता कुमार व धूमल हारे हैं, उसी भरोसे के साथ चेतराम चुनावी मैदान में उतरे हैं।