ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट में छः पायदान नीचे खिसका भारत

     

    121 देशों की लिस्ट में भारत 107वें स्थान पर

     

    वैश्विक भूख सूचकांक 2022 (Global Hunger Index) में भारत को बड़ा झटका, छः पायदान नीचे खिसकने से और भी खराब हुई स्थिति । आंकड़ों के मुताबिक, भारत छ: पायदान नीचे खिसक कर अब 121 देशों में 107वें स्थान पर पहुंच गया है।

    पाकिस्तान, श्रीलंका समेत अन्य कई पड़ोसी देश से नीचे पहुंचा भारत

    हालांकि दक्षिण एशियाई देशों की बात करें तो भारत की स्थिति युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान से कुछ बेहतर है। अफगानिस्तान इस सूची में 109वें स्थान पर है। 29.1 स्कोर के साथ ग्लोबल हंगर इंडेक्स के प्रकाशकों ने भारत में ‘भूख’ की स्थिति को गंभीर बताया है लेकिन अगर बात करें भारत के अन्य पड़ोसी देशों की जैसे पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार तो हम पाएंगे की इनकी स्थिति भारत से कई बेहतर है।
    121 देशों की इस सूची में पाकिस्तान 99वें, श्रीलंका 64वें, बांग्लादेश 84वें, नेपाल 81वें और म्यांमार 71वें, पायदान पर है।

    विपक्ष ने भी साधा निशाना

    वहीं इस लिस्ट के आने के बाद से विपक्ष ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। जहां पहले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि मोदी सरकार के आठ साल में 2014 के बाद से भारत का स्कोर खराब हुआ है।
    और फिर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस लिस्ट पर तंज कसते हुए कहा भाजपा भारत को पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में भाषण देती है, लेकिन 106 देश दिन में दो समय का भोजन उपलब्ध कराने में हमसे बेहतर हैं।
    इंडेक्स आने के बाद से ही देश की जनता ने इसपर अपना अपना मत देना शुरू कर दिया है। आपकी की क्या राय है, कॉमेंट करके जरूर बताएं