धोनी को डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट बना सकती है BCCI

    BCCI धोनी को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। सूत्रों के अनुसार धोनी को डायरेक्टर of क्रिकेट बनाया जा सकता है।

    चित्र साभार: गूगल

    BCCI धोनी को दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    BCCI धोनी को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। सूत्रों के अनुसार धोनी को डायरेक्टर of क्रिकेट बनाया जा सकता है। भारत ICC टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हो गया था। और पिछले बड़े टूर्नामेंट्स में लगातार असफल रहा है। इसके बाद बीसीसीआई टीम इंडिया में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में जुट गई है। BCCI भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई भारतीय टी20 क्रिकेट के सेटअप के साथ धोनी को बड़ी जिम्मेदारी के लिए एक SOS भेजने के लिए तैयार है। BCCI महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट में स्थायी भूमिका के लिए बुलाना चाह रही है।

    धोनी की आईपीएल 2023 से संन्यास लेने की संभावना

    भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल 2023 के खेल से संन्यास लेने की संभावना है BCCI उनके अनुभव का सही तरीके से प्रयोग करने के लिए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। भारतीय टीम को दो बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया के साथ विशेष रूप से टी20 टीम को चलाने के लिए रखा जा सकता है