केजरीवाल पर हमलावर शिवराज, कहा – केजरीवाल करप्शन की वॉल

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार में केजरीवाल को करप्शन की वॉल बताया। सीएम बीजेपी कैंडिडेट्स के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा- सभी जानते हैं ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं।

    pic credit – google

     

    करप्शन किंग है केजरीवाल

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार में केजरीवाल को करप्शन की वॉल बताया। सीएम बीजेपी कैंडिडेट्स के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा- सभी जानते हैं ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं। सीएम ने केजरीवाल को शिकारी बताकर दिल्लीवासियों से सावधान रहने की अपील की।

    वार्ड 56 के शालीमार बाग और वार्ड 54 के रोहिणी डी में चुनावी जनसभा में सीएम ने कहा- सबसे पहले तो केजरीवाल ने अपने गुरु (अन्ना हजारे) को ही नहीं छोड़ा, उन्हें ही धोखा दे दिया। अरविंद केजरीवाल अपने गुरु को ही खा गए। बच्चों की झूठी कसम खा गए, कुमार विश्वास जैसे मित्रों को भी धोखा दे गए। केजरीवाल दिल्ली को तबाह और बर्बाद कर रहे हैं।

    सीएम शिवराज ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का चौमुखी विकास हो रहा है। दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने कई विकास कार्य किए हैं। केजरीवाल फ्री की बात करके जनता को गुमराह करने का काम करते हैं, लेकिन नगर निगम चुनाव में जनता को केजरीवाल के झूठे वादों का जवाब देना होगा। केजरीवाल तो करप्शन वॉल और करप्शन किंग हो गए हैं। उनका एक मंत्री जेल में मसाज करा रहा है, एक मंत्री मसाज कराकर जेल जाने की तैयारी कर रहा है।