आज अरुणाचल प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 1 दिन पहले भी अंडमान में आ चुका है

    अंडमान के बाद आज दो बार अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता की 5.7 बताई जा रही है।

    चित्र साभार : गूगल

    तीव्रता की 5.7 का भूकंप

    अंडमान के बाद आज दो बार अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता की 5.7 बताई जा रही है। आज गुरुवार को देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस हुए। गुरुवार की सुबह अंडमान में भूकंप के झटके महसूस हुए। बाद में अरुणाचल प्रदेश में दो बार भूकंप के तेज झटकों को महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग में बताया जा रहा है। भूकंप के झटके सुबह करीब 10:31 बजे 5.7 तीव्रता के आए थे।

    भूकंप का केंद्र  पश्चिम सियांग 

    दूसरा भूकंप 10:59 मिनट पर महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी तीव्रता 3.5 मापी है। इस भूकंप का केंद्र भी राज्य का पश्चिम सियांग बताया जा रहा है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटरी नीचे बताई जा रही है।