भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, जानें पूरी घटना

    भीषण दुर्घटना की शिकार हुई कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा”, 4 कार्यकर्ताओं को दैनिए स्थिति में पहुंचाया गया अस्पताल, जानें क्या है पूरी खबर

    आज से लगभग छः महीने पहले शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक दर्दनाक दुर्घटना का शिकार हो गई है।
    दरअसल कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर बताया की यात्रा के रास्ते में चलते समय चार कार्येकर्ताओं को बिजली के खंभे से करंट लग गया है। जिसके बाद हादसे का शिकार हुए सभी कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

    जिसके बाद यात्रा प्रमुख राहुल गांधी भी अस्पताल न्यू मोका बल्लारी पहुंचे और घायलों से मुलाकात करी और उनके स्वास्थ में सुधार के लिए प्रार्थना करी।

    हालांकि खबर आ रही है की इन सभी कार्यकर्ताओं की हालत खतरे से बाहर है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने दुर्घटना की चपेट में आए चारों लोगों को एक-एक लाख की मदद करने का ऐलान किया है।

    भारत जोड़ो यात्रा

    वहीं अगर बात करें इस यात्रा की तो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 3750 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खत्म होगी।

    आप इस यात्रा को किस नजरिए से देखते हैं, आपका मत कॉमेंट कर हमें जरूर बताएं।