भारत जोड़ो यात्रा में नहीं शामिल होंगे शरद पवार, स्वास्थ्य के चलते डाक्टरों ने दी ना शामिल होने की सलाह

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शरद पवार शामिल नहीं होंगे। ये जानकारी जयराम रमेश ने दी है।

     जयराम रमेश ने दी जानकारी

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शरद पवार शामिल नहीं होंगे। ये जानकारी जयराम रमेश ने दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  जयराम रमेश ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार स्वास्थ्य कारणों से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में नहीं शामिल हो सकेंगे। महासचिव जयराम रमेश ने कहा मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि शरद पवार पहले भारत जोड़ो यात्रा के पैदल के मार्च में भाग लेने के लिए अपनी सहमति दी थी लेकिन उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डाक्टर ने आराम के लिए की सलाह दी है। इसको देखते हुए, वह यात्रा में नहीं शामिल हो सकेंगे।

    आदित्य ठाकरे शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा होंगे शामिल

    जयराम रमेश ने कहा कि पहले शरद पवार ने यात्रा में शामिल होने के लिए सहमति दे दी थी लेकिन डॉक्टर की सलाह के कारण वह नहीं आ पा पाएंगे। शिवसेना नेता और राज्य के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

    सात सितंबर से  हुई थी कन्याकुमारी से शुरुआत 

    भारत जोड़ो यात्रा की शुरआत राहुल गांधी के नेतृत्व में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर से हुई थी। यात्रा ने सोमवार रात तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। महाराष्ट्र में प्रवेश के बाद मंगलवार सुबह कांग्रेस सांसद ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा यादगारी बाबा जोरावर सिंहजी फतेह सिंह जी में मत्था टेका। मत्था टेकने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र में यात्रा का शुरू की।