गुजरात में भाजपा ने अपनाया अनूठा तरीका, कर रही है रोबोट से प्रचार

    गुजरात विधानसभा चुनाव नजदीक है। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को वोट पड़ेंगे। वहीं 8 दिसंबर को परिणाम आ जायेगा। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार का नया तरीका अपनाया है भाजपा अपना प्रचार करने के लिए रोबोट का प्रयोग भी कर रही है।

    भाजपा 27 सालों से रही है अजेय 

    गुजरात विधानसभा चुनाव नजदीक है। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को वोट पड़ेंगे। वहीं 8 दिसंबर को परिणाम आ जायेगा। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार का नया तरीका अपनाया है भाजपा अपना प्रचार करने के लिए रोबोट का प्रयोग भी कर रही है। गुजरात में भाजपा 27 सालों से अजेय रही है। चुनाव से पहले सभी पार्टियां प्रचार प्रसार करने में पूरा जोर लगा रही हैं। भाजपा ने चुनाव प्रचार करने के लिए अनूठा तरीका अपनाया है। भाजपा चुनाव प्रचार करने के लिए रोबोट का प्रयोग भी कर रही है।

    पैम्पलेट बांटता है रोबोट 

    रोबोट के निर्माता हर्षित पटेल बताया कि यह यह रोबोट लोगों को पैम्पलेट बांटता है। हम लोग रोबोट का उपयोग डोर-टू-डोर कैंपेन में कर रहे हैं। हमने गुजरात में उम्मीदवार के प्रचार प्रसार के लिए स्लोगन भी रिकार्ड करवाया है, जिसे उनमें लगे स्पीकर में बजवाया जाता है। भाजपा विधायक पंकज देसाई ने बताया लोग रोबोट को पसंद कर रहे हैं और उसके द्वारा जनसभाओं में आ रहे हैं