संबित पात्रा ने कहा केजरीवाल के नीयत में ही प्रदूषण, भ्रष्ट है आप सरकार

    दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ चुका है। और प्रदूषण को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीयत में ही प्रदूषण है।

    चित्र साभार: गूगल

    शुक्रवार को अरविन्द केजरीवाल ने किया था प्रेस कांफ्रेंस 

    दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ चुका है। इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी नेताओं के बीच प्रदूषण को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को वायु प्रदूषण को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया था। इस प्रेस कांफ्रेंस के जवाब में बीजेपी नेता संबित पात्रा ने भी प्रेस वार्ता कर आप सरकार पर निशाना साधा है।

    श्रमिको के ऊपर हुए भ्रष्टाचार का हुआ पर्दाफाश 

    उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीयत में ही प्रदूषण है। दिल्ली के लोग आज भ्रष्टाचार के प्रदूषण से जूझ हैं। संबित पात्रा ने आगे कहा कि अभी कुछ दिन पहले दिल्ली में एक्साइज प्रदूषण हुआ था। इसके बाद सुकेश चंद्रशेखर नामक ठग से आप ने ठग लिया था। इसी बीच आज श्रमिकों के ऊपर हुए सबसे बड़े भ्रष्टाचार का  भी पर्दाफाश हुआ है।

    केजरीवाल पे लगाया भ्रटाचार का आरोप 

    भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर दिल्ली में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। संबित पात्रा ने कहा कि साल 2018 से 2021 के बीच केजरीवाल सरकार में कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को लेकर फर्जीवाड़ा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि इन तीन सालों में करीब 9 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स हुआ था। जिसमे दो लाख रजिस्ट्रेशन फर्जी हैं। जांच में ये भी मालूम चला कि 65 हजार कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के पास केवल एक ही मोबाइल था। इस तरह से ये फर्जीवाड़ा किया गया है।