केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का चंडीगढ़ की सरजमीं से बड़ा बयान, जानें क्या बोल गए

    Table of Contents

    जानें पूरी खबर

     

    आपको बता दें हिमाचल प्रदेश के सांसद व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) आज चंडीगढ़ आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में युवाओं को केंद्र सरकार के रोजगार मेला अभियान के तहत नियुक्ति पत्र सौंपते हुए एक सभा को संबोधित भी किया।

    जानें बयान में क्या रहा खास

    दरअसल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभा के संबोधन में हिमाचल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल चुनाव में आम आदमी पार्टी खाता तक नहीं खोल पाएगी।वे यहीं नहीं रुके आगे भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हुए चुनावों में लोगों ने नकार दिया था, उसी तरह हिमाचल की जनता भी आप को नकारने वाली है।

    हिमाचल प्रदेश चुनाव

    आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा। इस दौरान सभी सीटों पर एक चरण में ही मतदान होना है जिसके बाद आने वाली 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।