गुजरात चुनाव में सीएम फेस पर जनता से सुझाव लेगी आम आदमी पार्टी

    गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है।  ख़बर मिली है मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए आम आदमी पार्टी जनता से सुझाव मांग सकती है। हालांकि अभी तक गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।

    चित्र साभार : गूगल

    शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा कर सकते हैं अरविन्द केजरीवाल 

    गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अभी तारीखों का एलान नहीं हुआ है। लेकिन राजनीतिक दलों की तैयारियां जोर शोर पे है। इस बीच आम आदमी पार्टी बड़ा दांव लगासकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे पर जनता से राय मांग सकती है। शनिवार को एक प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बारे में मुख्य घोषणा कर सकते हैं।

    आम आदमी पार्टी चलाएगी कैम्पेन 

    सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए आम आदमी पार्टी कैंपेन चलाएगी और लोगों से इस बारे में राय मांग सकती है। गुजरात चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे को आगे रखकर आम आदमी पार्टी वोट बटोरने का प्रयास करेगी।