आप मंत्री का तिहाड़ जेल में मसाज कराते हुए वीडियो वायरल

    आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन पिछले कुछ महीनों से तिहाड़ में बंद हैं। दो दिन पहले ही उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिय था।

    चित्र साभार: गूगल

    पिछले कुछ महीनो से तिहाड़ में बंद हैं आम मंत्री सत्येन्द्र जैन 

    आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन पिछले कुछ महीनों से तिहाड़ में बंद हैं। दो दिन पहले ही उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिय था। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक वीडियो आया है जिसमें ये देखा जा सकता है कि जेल में सत्येंद्र जैन मसाज करवा रहे हैं। वीडियो में सत्येंद्र जैन पैरों में ऑयल मसाज करवाते दिख रहे हैं। वीडियो नजर आ रहा है कि एक बिस्तर पर लेटे हुए हैं और उनके हाथ और पैर पर मसाज करी जा रही है, इस दौरान वो लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं।

    ED ने कुछ दिन पहले किया था दावा 

    ईडी ने भी कुछ दिन पहले ये दावा किया था कि जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। माना जा रहा है कि ये तस्वीरें अलग अलग दिनों की हैं। वीडियो में वे अलग-अलग कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने से जेल प्रशासन पर भी सवाल उठना शुरू हो गया है। वीडियो में उनके पास में मिनरल वॉटर की बोतल नजर आ रही है। जबकि जेल में बंद बाकी कैदी नॉर्मल पानी पीते हैं।

    भाजपा नेताओं ने बोला हमला 

    भाजपा नेताओं ने उनके इस वीडियो के बाद आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। भाजपा का आरोप है कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन म सजा नहीं काट रहे हैं बल्कि मौजमस्ती काट रहे हैं। भाजपा ने इस वीडियो के आने के बाद मामले की जांच की मांग की है। भाजपा का कहना है कि कौन लोग हैं जो उनसे जेल में मिलने आते हैं।