भावुक हुए खरगे, कहा कांग्रेस 137 साल से लोगों के जीवन का हिस्सा

    मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में कहा कि सत्ता की राजनीति के दौर में सोनिया गांधी ने अपने जीवन में जो त्याग की मिसाल कायम की है उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं है।

    चित्र साभार: गूगल

    कांग्रेस पार्टी में खरगे युग की शुरुआत 

    खरगे ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब खरगे युग की शुरुआत हो चुकी है। मल्लिकार्जुन खरगे ने जीत के बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी के और बड़े नेताओं की उपस्थिति में अपना पदभार संभाल लिया है। अध्यक्ष पद संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नेताओं को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने इस पद तक पहुंचाने के लिए अपनी पार्टी कांग्रेस को धन्यवाद दिया और कहा कि सोनिया गांधी के ब्लूप्रिंट को ही आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

    अम्बेडकर के संविधान की रक्षा हमारी जिम्मेदारी 

    अध्यक्ष के रूप मेंअपने पहले संबोधन में खरगे ने कहा कि ये मेरे लिए भावुक समय है। एक सामान्य कार्यकर्ता, मजदूर के बेटे को कांग्रेस अध्यक्ष चुनकर सम्मान देने के लिए आप सबका बहुत आभार। ब्लॉक अध्यक्ष से शुरू हुई मेरी इस यात्रा को आपने इस मुकाम तक पहुंचाया है। अंबेडकर के बनाए संविधान की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

    कांग्रेस 137 सालों से लोगों के जीवन का हिस्सा 

    मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सत्ता की राजनीति के दौर में सोनिया गांधी ने त्याग की जो मिसाल कायम की है उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा। खरगे ने यूपीए सरकार को सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार कहा। उन्होंने कहा कि ये दौर कठिन है। लोकतंत्र को बदलने का प्रयत्न किया जा रहा है। किसने ये सोचा था कि कभी झूठ का बोलबाला होगा। सत्ता में बैठे हुए लोग लोकतंत्र को कमजोर करेंगे। झूठ, फरेब और नफरत के इस जाल को हम तोड़ कर ही रहेंगे। कांग्रेस 137 सालों से लोगों की जिंदगी का अंग है।