अशोक गेहलोत ने केजरीवाल पर साधा निशाना ! जानें वज़ह ?

    राजस्थान के सीएम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा- केजरीवाल को डील बतानी चाहिए। कितने करोड़ की डील हुई है। 5 हजार करोड़ की हुई, या कम हुई या ज्यादा हुई, बतानी चाहिए। सीएम गहलोत ने कहा कि जब वो कह रहे हैं, इतना बड़ा आरोप लगा दिया, आरोप कम है क्या। एक राजनीतिक पार्टी जिसकी दिल्ली में सरकार है, पंजाब में सरकार है, गांधी के गुजरात में घुसने का प्रयास कर रही है। बताए कि आपसे किसने संपर्क किया। केजरीवाल खुलासा क्यों नहीं करते। कितने करोड़ का सौदा किया आपसे या करने का प्रयास किया। वो पूरा खुलास क्यों नहीं करते। उनको खुलास करना चाहिए।

    वडोदरा में केजरीवाल पर साधा निशाना 

    सावली, वडोदरा में मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि गांधीजी के प्रदेश में आप घुसने का प्रयास कर रही है। बता दें, इससे पहले भी सीएम गहलोत केजरीवाल को निशाने पर लेते रहे है। सीएम गहलोत कहते रहे हैं कि सरकारी कार्यालयों से गांधीजी की तस्वीर हटा दी, ऐसे व्यक्ति को गुजरात में घुसने क्यों दिया जा रहा है। इस बार गुजरात चुनाव में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जोर शोर से प्रचार कर रहे है। कांग्रेस इस बार जीत की कोशिश करेगी, लेकिन आप की एंट्री से गुजरात में इस बार रोचक मुकाबला होने के आसार है।

    केजरीवाल ने लगाए थे आरोप

    उल्लेखनीय है कि 5 अक्टूबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा खुलासा किया था। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि अगर आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव से हटती है तो बीजेपी ने जांच में उलझे मंत्रियों मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को छोड़ने की पेशकश की है। केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी ने पहले मनीष सिसोदिया से संपर्क किया था और अब वे उनसे भी संपर्क कर रहे हैं। यदि आप गुजरात छोड़कर वहां चुनाव नहीं लड़ते हैं तो हम सत्येंद्र जैन और सिसोदिया दोनों को छोड़ देंगे और उनके विरुद्ध सभी आरोप हटा देंगे। इस पर पलटवार करते हुए सीएम गहलोत ने केजरीवाल पर सवाल दागा है।