YAMUNA POLLUTION: दिल्ली सरकार पर 6100 करोड़ का जुर्माना

राष्ट्रीय हरित अधिकरण(NGT) ने सीवरेज का पानी यमुना नदी में गिरने पर कचरा प्रबंधन की कमी बताई। NGT ने इस पर चिंता जताते हुए DELHI सरकार पर 6100 करोड़ से भी ज्यादा का जुर्माना ठोका है। पिछले साल अक्टूबर में भी NGT ने AAP सरकार पर 900 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

NGT ने DELHI सरकार पर लगाया जुर्माना

हरित अधिकरण(NGT) ने सीवरेज का पानी यमुना नदी में गिरने पर कचरा प्रबंधन की कमी बताई। NGT ने इस पर चिंता जताते हुए DELHI सरकार पर 6100 करोड़ से भी ज्यादा का जुर्माना ठोका है। सीवरेज का पानी यमुना में गिरने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ठीक तरीके से न हो पाने के मामले को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने गंभीरता से लिया है। NGT चेयरमैन न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि करोड़ों रुपये बहाने के बाद भी यमुना दिन ब दिन प्रदूषित होती जा रही है।

पिछले साल भी लगा था 900 करोड़ रुपये का जुर्माना

इसके पहले भी NGT ने DELHI सरकार पर अक्टूबर 2022 में 900 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था, सरकार की ओर से अब तक नहीं चुकाया गया है। NGT ने कहा कि यमुना में कचरा कम नहीं हुआ, बल्कि और अधिक बढ़ गया है। जस्टिस गोयल ने कहा कि पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में इतना कूड़ा एकत्रित होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।