Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का ‘रौद्र रूप’, खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रह नदी… लाल किला हुआ जलमग्न

Table of Contents

Delhi Flood

Delhi Flood: हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली की यमुना उफान मार रही है। बताया जा रहा है कि नदी खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही है। ऐसे में अब राजधानी दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इसके चलते दिल्ली सरकार ने रविवार तक के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं। बता दें कि यमुना का पानी दिल्ली की सड़कों पर बह रहा है। इससे ट्रैफिक से लेकर मेट्रो तक प्रभावित हुई है। अब दिल्ली सरकार ने ये दिशानिर्देश जारी किए है कि बाहर के लोग दिल्ली में न आए।

Yamuna river water in spate
Yamuna river water in spate

दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी 

यमुना में जलस्तर के लगातार बढ़ने के कारण की वजह बीते दिनों से उत्तर भारत की पहाड़ी में लगातार हो बारिश के कारण भी यमुना में जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों से अपील की है कि ऐसे समय में एक-दूसरे का साथ दें और सरकार की एडवाइजरी का पालन करें। बता दें कि दिल्ली में कुछ दिनों तक के लिए नदी का जलस्तर गिरने का अनुमान कम है।

ये भी पढ़ें- NOIDA SCHOOL CLOSED: यमुना में जलस्तर बढ़ने से नोएडा के स्कूलों को किया बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

पहाड़ी इलाकों में हो रही है बारिश 

वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों में धीरे-धीरे बारिश होने के आसार हैं। अगर ऐसे होता है तो दिल्ली सहित पठारी इलाकों में पानी आने की संभावना है। इसी के साथ दिल्ली से गुजरने वाली नदियों में पानी की मात्रा बढ़ सकती है। बताया जा रहा कि सीएम हाउस के बाहर भी 500 मीटर तक पानी भरा हुआ है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से यमुना बाजार, मजनू का टीला, निगम बोध घाट, मॉनेस्ट्री मार्केट, वजीराबाद, गीता कॉलोनी और शाहदरा के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

NDRF की लगाईं 12 टीमें 

दिल्ली में बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 12 टीमें लगाई गई हैं, मध्य पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली में तीन-तीन टीमें तैनात हैं। जबकि दक्षिणी पूर्वी दिल्ली में दो टीमें और शाहदरा इलाके में 1 टीम तैनात की गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।