PM MODI के विरुद्ध पोस्टर लगाने पर 100 FIR दर्ज: AAP दफ्तर से निकली गाड़ी में मिले पोस्टर 6 लोग हुए गिरफ्तार

Table of Contents

जाने क्या है पूरा मामला

दिल्ली में PM MODI के विरुद्ध पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने 100 FIR दर्ज की हैं। सभी केस प्रिंटिंग प्रेस एक्ट और प्रॉपर्टी डिफेसमेंट एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के ऑफिस से निकलते हुए एक गाड़ी से भी पोस्टर जब्त किए गए इसमें 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस के अनुसार दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ नारों वाले पोस्टर लगे थे। इन पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा नहीं था। एक कॉन्स्टेबल ने पप्पू मेहता नाम के एक शख्स को पोस्टर लगाते हुए पकड़ा था। पप्पू के पास 38 बंडल पोस्टर मिले थे।

कृपया, रोज-रोज लड़ना बंद कीजिए- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “दिल्ली के हर काम को रोकना सही नहीं है। अब लोग समझने लगे हैं और आवाज उठाने लगे हैं। कृपया, रोज-रोज लड़ना बंद कीजिए। आइये मिलकर दिल्ली का विकास करते हैं, लोगों की सेवा करते हैं। लड़ने में कुछ नहीं रखा।”

See More : VARANASI में पीएम मोदी 24 मार्च को 1,800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का करेंगे शिलान्यास
पोस्टर में आपत्तिजनक क्या है – आम आदमी पार्टी 

आम आदमी पार्टी ने पुलिस कार्रवाई को तानाशाही बताया है। पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा- मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है, जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 FIR कर दीं? PM MODI आपको शायद पता नहीं, पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है, एक पोस्टर से इतना डर क्यों?

आम आदमी पार्टी पोस्टर मामले को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन करेगी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब CM भगवंत मान भी शामिल होंगे।

पोस्टर लगाते पकड़े गए लोगों ने कहा – 50 हजार पोस्टर का ऑर्डर था

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबबिक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस दीपेंद्र पाठक ने बताया, ‘दो प्रिंटिंग प्रेस फर्म को ऐसे 50-50 हजार पोस्टर बनाने का ऑर्डर मिला था। कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक इनमें से कई पोस्टर शहर के अलग-अलग इलाकों में लगाए। पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस का नाम प्रकाशित न करने के आरोप में मालिकों को गिरफ्तार किया है।’

आज के दो साल पहले भी दिल्ली में एंटी मोदी पोस्टर लगे थे 

ऐसा ही एक मामला दो साल पहले भी सामने आया था। जब दिल्ली में कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर लगाए गए थे। तब दिल्ली पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, 25 FIR दर्ज की गई थी।