MCD सदन में लगे मोदी मोदी के नारे

दिल्ली MCD में AAP और BJP के बीच स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। शुक्रवार को MCD सदन में होने वाली कार्यवाही को साढ़े दस बजे से शुरू होनी है।

सदन में BJP पार्षदों ने हंगामे के बीच लगाये मोदी मोदी के नारे 

दिल्ली MCD में AAP और BJP के बीच स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक बार फिर से सदन में भाजपा और आप पार्षदों को जोरदार छीटाकशी देखने को मिल रही है। इस बीच सदन में BJP पार्षदों में हंगामे के बीच मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिए जबकि आप के पार्षद मेयर से शिकायत और आग्रह करते हुए BJP का विरोध कर रहे हैं।

सहरावत के भाजपा के आने से भाजपा के नरेला जोन जीतने का रास्ता आसान

सहरावत के भारतीय जनता पार्टी में आने से भाजपा को नरेला जोन जीतने का रास्ता आसान हो गया है। AAP के पास इस जोन 10 सदस्य है वहीं भाजपा के पास 6 सदस्य हैं। अगर चार एल्डरमैन भाजपा को अपना मत देते हैं तो इससे भाजपा के पास सदस्यों की संख्या भी 10 हो जाएगी। पवन सहरावत के आने से भाजपा का इस जोन में जीतना तय मालूम पड़ रहा है।