Delhi BJP: कपिल मिश्रा बने दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष

Table of Contents

Delhi BJP:

Delhi BJP: दिल्ली बीजेपी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां पर दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आदेश के मुताबिक कपिल मिश्रा को प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। अब इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। बता दें कि बीजेपी ने हाल ही में दिल्ली बीजेपी की नई टीम की घोषणा की थी।

AAP छोड़ बीजेपी में शामिल हुए

कपिल मिश्रा ने अपनी राजनैतिक पारी आम आदमी पार्टी से शुरू की थी, लेकिन आप से संबंध बिगड़ने के बाद वह आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर लगातार निशाना साधते रहे हैं। इसके बाद वह आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। अब भाजपा ने उनको बड़ी जिम्मेदारी देते हुए दिल्ली प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया है।

ये भी पढ़ें- UP NEWS: अरशद ने किया दलित महिला और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, कराया मतांतरण