Holi पर जापानी लड़की को छेड़ना पड़ा भारी, 3 लड़कों को हिरासत में लिया गया

Table of Contents

जानें क्या है पूरा मुद्दा

आपको बता दें होली के दिन से ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमे एक जापानी लड़की के साथ कुछ लड़कों ने जबरदस्ती Holi खेली। हालांकि इस केस में पुलिस को अभी तक किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली है। पर महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा भेजी गई नोटिस के बाद पुलिस ने इस मामले की छानबीन करते हुए 3 लोगों को हिरासत में लिया है जिसमे से एक नाबालिक है।

 Read More: AMERICA का सिलिकॉन वैली बैंक लगातार घाटे में चलने के कारण हुआ बंद

Holi मनाने जापान से आई महिला के साथ की गई जबरदस्ती

आपको बता दें यूं तो Holi पूरे भारत में खूब धूमधाम से मनाया जाता है। कोने कोने से लोग इस दिन खुलकर अपने परिवार और मित्रों के साथ गुलाल उड़ाते हैं और जमकर रंग खेलते हैं। पर इस बार कुछ आपत्तिजनक तत्वों ने Holi के इस पावन पर्व के दिन विदेश से आई एक महिला के साथ जबरन होली खेली। जापानी महिला का ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर विराल हो रहा है। वीडियो देख के गुस्साए लोगों ने इन लड़कों पर कड़े कार्यवाही की मांग की। दरअसल वीडियो में साफ देखा जा रहा है की Holi के दिन एक जापानी लड़कों के साथ कुछ लोग जबरदस्ती होली खेल रहे हैं। वह नहीं नहीं बोलती रही पर लडको ने उसकी एक न मानी और न केवल उसे जबरन रंग लगाया बल्कि उसके सर पर अंडे भी फोड़े। इतना ही नहीं आगे वीडियो में साफ देखा जा सकता है की जैसे ही लड़की किसी तरह से इन आपत्तिजनक तत्वों से पीछा छुड़ाकर बाहर निकलने लगी तो एक शख्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की पर गुस्साई लड़की ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

Holi के दिन हुए इस कांड पर पुलिस का बयान

Holi के दिन हुए इस कांड को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए 3 लड़कों को हिरासत में लिया है जिसमे से एक अभी नाबालिक है। पुलिस ने बताया है की आरोपियों ने अपनी गलती कबूल कर ली है। इस मुद्दे पर आगे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की सही जानकारी के लिए अभी भी वीडियो की एनालाइजिंग जारी है।