DELHI: 25 हज़ार का इनामी सलमान गिरफ्तार

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी सलमान आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सलमान  जहांगीरपुरी दंगे मामले में आरोपी था

Table of Contents

25 हजार का था इनाम 

 DELHI: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी सलमान आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एक आरोपी सलमान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान उर्फ सुलेमान पिछले साल जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में शामिल था। सलमान जहांगीरपुर दंगे मामले में नामजद था।

16 अप्रैल 2022 जहांगीरपुर में हनुमान जयंती का मामला 

DELHI पुलिस ने सलमान पर 25000 का इनाम भी घोषित कर रखा था। उत्तरी पश्चिमी जिले की पुलिस टीम ने सलमान को गिरफ्तार किया है। पिछले साल 16 अप्रैल 2022 जहांगीरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर झांकी निकल रही थी जिसमे काफी लोग शामिल थे। झांकी में शामिल लोगों पर पथराव किया गया था। पथराव के बाद दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में एक नागरिक और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में अब तक कई दोषियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।