Delhi: विदेशी महिला से गैंगरेप

दिल्ली में म्यांमार की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने शिकायत में लिखा है कि एक ऑटो चालक द्वारा उसे अगवा किया गया और फिर बेहोश करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

मामला दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके का

Delhi में म्यांमार की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला Delhi के कालिंदी कुंज इलाके का है  जहां एक विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला को पहले एक ऑटो चालक द्वारा अगवा किया गया, कथित तौर पर फिर बेहोश करने के बाद चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। Delhi पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

महिला म्यांमार की रहने वाली

दिल्ली पुलिस ने बताया कि हमें एक शिकायत मिली है, जिसमें एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला म्यांमार की रहने वाली है। महिला महिला ने अपने शिकायत में बताया कि महिला को पहले एक ऑटो चालक द्वारा अगवा किया गया, फिर बेहोश करने के बाद चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला भारत में पंजीकृत शरणार्थी है। पुलिस ने उसकी शिकायत के बाद FIR दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में लग गई है।