DELHI: INSTAGRAM पे लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के हाथ रविवार को इंस्टाग्राम पर लड़कियों का पीछा करने वाले और उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप वाला इंटीरियर डिजाइनर हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

DELHI: रविवार को दिल्ली पुलिस ने एक 32 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर को Instagram पर लड़कियों को परेशान और छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से फर्नीचर डिजाइनर है जो कई बड़ी फर्मों के लिए काम कर चुका है.

INSTAGRAM पे फेंक ID बनाकर करता था ब्लैकमेल

पुलिस बताया कि आरोपी लड़कों को फंसाने के लिए खुद Instagram पे लड़की की ID बनाकर अपनी गर्लफ्रेंड की निजी तस्वीरें और वीडियो प्राप्त करता था। लड़कियों के फोटो मिलने के बाद आरोपी दूसरी फर्जी प्रोफाइल का इस्तेमाल कर लड़कियों को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजता था और उनकी निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था।

50 से भी ज्यादा लड़कियों की तस्वीरें मिली

आरोपी के मोबाइल से 50 से अधिक लड़कियों की तस्वीरें मिली है। आरोपी के पास से पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल होने वाला सिम कार्ड समेत एक आईफोन भी बरामद किया है।