DELHI NCR NEWS: चर्च की बिल्डिंग ढहने से 3 लोग घायल

DELHI NCR NEWS: दिल्ली के शकूरपुर में चर्च की बिल्डिंग ढहने से 3 लोग घायल हो गए हैं। इमारत एक चर्च की थी। उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर में इमारत ढहने से यह हादसा हुआ।

इमारत में चल रहा था मरम्मत कार्य

DELHI NCR NEWS: दिल्ली के शकूरपुर में चर्च की बिल्डिंग ढहने से 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस इमारत का उपयोग आवासीय उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था। दिल्ली अग्निशमन सर्विस के अनुसार, इमारत के ऊपर वाले फ्लोर पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

एक मजदूर फंसा मलबे में 

इमारत गिरने से मलबे में एक मजदूर के दबने की खबर मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे गए हैं जिनके द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। लोगों के अनुसार दुर्घटना के समय चर्च के कुछ हिस्से के तोड़ के मरम्मत करने का कार्य चल रहा था, अचानक से एक दीवार गिरने के बाद तीन मंजिला इमारत का अगला हिस्सा जमीन पे आ गिरा जिसके कारण एक मजदूर मलबे के ही फंस गया