DELHI: श्रद्धा की तरह एक और मर्डर, फ्रिज में छुपाई लाश

DELHI में श्रद्धा के बाद एक और ऐसी ही दरिंदगी भरी हत्या की घटना सामने आई है। दिल्ली में युवक अपने प्रेमिका की गला घोटकर हत्या कर दी। युवक अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रहता था। इतना ही नहीं युवक ने हत्या करने के बाद शव को फ्रिज में छुपा दिया था।

लिव-इन में रहते थे साहिल निक्की

मिली जानकारी के अनुसार साहिल नामक शख्स अपनी लिव-इन-पार्टनर निक्की के साथ रहता था। उसने एक रात कार में निक्की की हत्या कर दी। और उसकी बॉडी को 40 किलोमीटर दूर अपने ढाबे में ले जाकर को फ़्रिज में छिपा दिया। आरोपी साहिल ने हत्या के अगले ही दिन किसी दूसरी लड़की से भी की। क्राइम ब्रांच ने आरोपी साहिल को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट की तरफ से पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

फार्मा ग्रेजुएट है साहिल

आरोपी साहिल गहलोत को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज गया है। 24 वर्षीय साहिल फार्मा ग्रेजुएट है। हत्या के बाद साहिल ने कथित तौर पर दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। निक्की यादव के लापता होने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। निक्की के लापता होने पर उसकी पड़ोसी ने निक्की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। निक्की के परिवार को भी उसकी जानकारी नहीं थी की वह कहां है। पुलिस ने बताया कि निक्की और साहिल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में मिले थे।