DELHI: मनीष सिसोदिया के इस्तीफे के लिए BJP ने किया प्रदर्शन

DELHI: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ गृह मंत्रालय द्वारा CBI को मामला दर्ज करने का आदेश देने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक रवैया अपना लिया है। BJP कार्यकर्ता दो बैरिकेड तोड़कर AAP कार्यालय के करीब भी पहुंच गए थे।

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने AAP के खिलाफ किया प्रदर्शन

Delhi snooping case में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ गृह मंत्रालय द्वारा CBI को मामला दर्ज करने का आदेश देने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक रवैया अपना लिया है। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर सिसोदिया के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ता दो बैरिकेड तोड़कर AAP कार्यालय के करीब पहुंचे

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता दो बैरिकेड तोड़कर AAP कार्यालय के करीब चले गए थे। तीसरे बैरिकेड से पहले उनपे काबू पा लिया गया और उन्हें रोक लिया गया। प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि पिछले दिनों प्रदर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति मिल गई है। अब मनीष सिसोदिया को अपने पद से इस्तीफा देना होगा।

अरविंद केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग

भाजपा के कार्यकर्ता अब जनता के बीच जाकर आप सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को बताएगी। AAP सरकार लोगों की गोपनीयता भंग कर रही है। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मनीष सिसोदिया की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए, साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी की।