Delhi BJP: भाजपा की नई टीम का ऐलान, जानिए कौन हैं सबसे कम उम्र में बनने वाली महिला मोर्चा मंहामंत्री

Table of Contents

Delhi BJP

Delhi BJP: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा (Virendra Kumar Sachdeva) ने प्रदेश उपाध्याक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में गौर करने वाली बात है कि महिला मोर्चा की महामंत्री वैशाली पोद्दार को बनाया गया है। ऐसा दावा भी किया जा रहा है वह भाजपा के इतिहास में महिला मोर्चा की प्रदेश स्तर की सबसे युवा महामंत्री बनीं हैं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरूआत अक्टूबर 2013 में की थी, सबसे पहले उन्होंने युवा मोर्चा में 2 साल तक कार्यकर्ता के तौर पर काम किया।

वैशाली सबसे पहले बीजेपी की कार्यकर्ता बनीं

बता दें कि वैशाली ने अपनी कड़ी मेहनत से लगातार आगे बढ़ती रहीं हैं, वह एक कार्यकर्ता के तौर पर बीजेपी के साथ हर मोर्चे पर खड़ी रहीं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता से शुरूआत करने वाली वैशाली पोद्दार को इसके बाद मंडल उपाध्याक्ष भाजपा, युवा मोर्चा जिला उपाध्याय (2 बार) और अब महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वर्तमान समय में महिला मोर्चा में 37 संगठनात्मक राज्यों में से सबसे युवा महामंत्री बनाई गई हैं।

पोद्दार ने किया भाजपा का अभिवादन

इस उपलक्ष्य पर वैशाली पोद्दार ने ट्विट कर भाजपा का अभिवादन किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विशाल परिवार में मुझ पर विश्वास दिखा कर मुझे प्रदेश महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा पद का दायित्व सौंपने के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा का धन्यवाद दिया है। इसी के साथ दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

सबसे कम उम्र की महामंत्री बनीं 

नुक्कड़ न्यूज की टीम ने लोगों से बातचीत कर उनके राजनीति के बारे में पता किया। रिपोर्ट में पता चला कि भाजपा के इतिहास में वह सबसे युवा महिला मोर्चा की महामंत्री बनीं हैं। वर्तमान समय में वह देश की सबसे युवा महिला मोर्चा की महामंत्री हैं। उन्होंने अपनी शुरूआत कार्यकर्ता के रूप में की थी। हाल ही में आई दिल्ली बीजेपी टीम की लिस्ट में उन्हें ये इस पद मिला है। अब उन्हें बधाई देने का सिलासिला भी लग गया है। सोशल मीडिया पर उन्हें लोग लगातार जमकर बधाई दे रहे हैं।