DELHI: BJP की कौसर जहां ने जीता हज कमेटी अध्यक्ष का चुनाव

Table of Contents

AAM AADMI PARTY को लगा झटका 

विजय नायर की जमानत याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली में आज AAM AADMI PARTY को एक और बड़ा झटका लगा है। AAM AADMI PARTY के एक चेयरमैन की कुर्सी जा चुकी है। AAP को झटका देते हुए BJP नेता कौसर जहां गुरुवार को दिल्ली हज कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर निर्वाचित होने वाली कौसर दूसरी महिला हैं। यह चुनाव दिल्ली सचिवालय में हुआ। कौसर को समिति के सदस्यों द्वारा डाले पांच में से तीन मत मिले।

दिल्ली हज कमेटी की समिति में कुल छह सदस्य हैं। कमेटी में AAM AADMI PARTY और BJP के दो-दो सदस्य हैं। कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश, मुस्लिम धर्मशास्त्र विशेषज्ञ मोहम्मद साद, समिति के सदस्यों में भाजपा सांसद गौतम गंभीर भी मौजूद हैं।

मुस्लिम समुदाय भी भाजपा से जुड़ने को उत्साहित 

BJP के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कौसर की जीत भारतीय जनता पार्टी में मुसलमानों के बढ़ते विश्वास को बयां करती है। उन्होंने दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष चुने जाने पर कौसर जहां मुबारकबाद दी। दिल्ली हज कमेटी में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार की जीत से यह साबित हो गया है कि अब मुस्लिम समुदाय भी देश की विकास धारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ने के लिए इच्छुक और उत्साहित हैं।