BJP ने AAP पर अपने पार्षदों को बहकाने का लगाया आरोप

दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में पहले ही तनाव चल रहा है। इसी बीच भाजपा ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए बड़ा आरोप लगाया है।

BJP नेताओं प्रेस कांफ्रेंस करके दी जानकारी 

दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में पहले ही तनाव चल रहा है। BJP ने अब AAP पर अपनी पार्टी के पार्षदों को लालच देने का आरोप लगाया है। BJP नेताओं प्रेस कांफ्रेंस करके इस मामले पर AAP पर हमला बोला है।

BJP के नेता वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि AAP इस समय अपने काबू के नहीं है और बौखलाई हुई है. उनके नेताओं और पार्षद दल मे एकता नहीं है इसलिए वह चुनाव टालना चाह रही है। आम आदमी पार्टी के नेता हमारे पार्षदों को सम्पर्क बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

AAP नेता करते हैं झूठे वादे 

BJP नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि AAP के नेताओं की झूठे दावे करते हैं, जो अब जनता जान चुकी है। नौ पार्षदों ने आज बताया है कि उनको कैसे प्रलोभन दिया जा रहा।  BJP के और भी पार्षदों को सम्पर्क करने की सूचना सामने आई है। वहीं BJP नेता हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि AAP का चेहरा सबके सामने आ चुका है, जो बहुत काला है। हम आम आदमी पार्टी से अपील करते हैं कि शांति से महापौर आदि चुनाव को होने दिया जाए। BJP के एक और नेता हरीश खुराना ने कहा कि अब AAP लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है।