Viral Video: कार में बैठकर MS Dhoni ने अनजान शख्स से पूछा डायरेक्शन, लोग हुए हैरान… ऐसे लूटा फैंस का दिल

Table of Contents

Viral Video: 

Viral Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले भारत में ही नहीं पूरे विश्वभर हैं, उनकी फैन फॉलोइंग क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी कम नहीं है। हजारों युवा आज भी धोनी जैसा बनना चाहते हैं। जब वह कहीं जाते हैं लोगों की भीड़ वहां पर लग जाती है। हाल ही में एमएस धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें धोनी ने अपने फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें कि धोनी कार में बैठे हैं और अनजान शख्स से आगे के रास्ते के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

अनजान शख्स ने धोनी के साथ ली सेल्फी

वहीं, जब धोनी अनजान शख्स से रास्ता पूछ रहे होते हैं, तब उस व्यक्ति का रिएक्शन देखने लायक होता है। वह शख्स माही को रास्ता भी बता रहा होता है और साथ ही धोनी के साथ सेल्फी लेता है। धोनी बड़े ही शांत भाव से उस अनजान शख्स से बात कर रहे हैं और साथ ही तस्वीर भी खिंचवा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपको एक बार फिर यकीन हो जाएगा कि धोनी फैन्स के लिए डाउन टू अर्थ हैं।

ये भी पढ़ें- RAJASTHAN NEWS: सीएम गहलोत आज करेंगे विधायक आवास योजना का लोकार्पण, देखें लग्जरी फ्लैट्स की तस्वीरें

माही अक्सर रांची की सड़कों पर घूमते मिल जाते हैं

एमएस धोनी अक्सर रांची में घूमते नजर आते हैं. वह पिछले कुछ वक्त से रांची के सड़कों पर अपनी अलग-अलग विंटेज कार को चलाते हुए नजर आते हैं। वहीं इसी बीच फैंस उनसे विक्ट्री साइन के साथ फोटो खींचने का आग्रह करते हैं तो धोनी तुरंत उनकी बात मान लेते हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को IPL 2023 का चैंपियन बनाया. घुटने की दर्द के बाद भी धोनी लगातार खेलते रहे. जब उनसे रिटायरमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आगे भी खेलने का संकेत दिया।