IND VS WI: युवा खिलाड़ी ने रचा इतिहास! डेब्यू मैच में शतक जड़ते ही Yashasvi Jaiswal ने रोहित शर्मा को लगाया गले

Table of Contents

IND VS WI

IND VS WI: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के साथ अपना पहला टेस्ट मुकाबला खेला है, इस मैच में इंडियन टीम के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल भारत के 17वें बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने डेब्यू में शतक लगयाा है। फिलहाल वह नाबाद 143 रनों पर खेल रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वह इसको दोहरे शतक में तब्दील कर सकते हैं। बता दें कि जायसवाल ने जब शतक लगाया तो उन्होंने अपने साथ के खिलाड़ियों के साथ खूब जमकर जश्न बनाया।

अलग अंदाज में मनाया जश्न

इस जश्न को उन्होंने पिच पर एक खास तरीके से बनाया जब जायसवाल ने शतक लगाया तो वह भागकर कप्तान रोहित शर्मा के पास आए और उनको गले लगा लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस हो रहा है। अब फैंस भी इस पल को खूब पसंद कर रहे हैं।

जायसवाल के साथ रोहित शर्मा ने भी लगाया शतक

बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने अभी तक 350 गेंद खेलीं और 143 रनों पर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने 103 रन बनाने के लिए 221 गेंदों का सामना किया था। पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाने लगाने में सफल रहे थे। बताया जा रहा है कि जायसवाल डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले केवल तीसरे ओपनर बल्लेबाज भी बने हैं। बता दें कि दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान 312 रन है। क्रीज पर जायसवाल के साथ विराट कोहली 96 गेंदों पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- क्रिकेटर SHARDUL THAKUR मिताली संग आज बंधेंगे शादी के बंधन में