ये हैं सबसे अमीर और गरीब मुख्यमंत्री, जानिए आपके मुख्यमंत्री के पास है कितनी प्रॉपर्टी

लोगों में यह जानने की उत्सुकता रहती है कि उनके मुख्यमंत्री के पास कितनी प्रॉपर्टी है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि किस मुख्यमंत्री के पास कितनी प्रॉपर्टी है और भारत का सबसे अमीर व सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन है।नीचे लिया गया ज्यादातर डाटा चुनाव आयोग को दायर किए गए हलफनामे से लिया गया है।

ये हैं करोड़पति मुख्यमंत्री

1 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी करोड़पति हैं। उनके पास 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने ऐसा बताया है।

2 – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी करोड़पति सीएम की लिस्ट में शुमार है। नीतीश कुमार के पास 3.09 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है।

3- मनोहर लाल खट्टर दो बार से हरियाणा के सीएम हैं। वो भी करोड़पति मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। उनके पास 1.27 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है।

4- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी करोड़पति हैं। उनके पास 3.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

सबसे अमीर मुख्यमंत्री

भारत में सबसे अमीर मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy property) हैं। सीएम रेड्डी के पास 510 करोड़ की चल-अचल प्रॉपर्टी है। चुनाव आयोग को दिए हलफनाम में उन्होंने ये जानकारी दी है। जगन मोहन रेड्डी YSR Congress से ताल्लुक रखते हैं उनके पिता भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

सबसे गरीब मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास महज 16.72 लाख रुपये की प्रॉपर्टी है। गरीब मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में वो सबसे आगे हैं। ममता तृणमूल कांग्रेस से हैं।