Uttarakhand के लोगों के लिए CM Dhami ने कराई नई सेवाओं की बरसात, एक साथ मिलेंगे 275 सुविधाओं के लाभ

Table of Contents

Uttarakhand

उत्तराखंड (Uttarakhand के लोगों को अब सरकारी विभागों के चक्कर काटने से अब और राहत मिलने जा रहा है। अब सरकारी सेवाएं बिल्कुल समय पर मिलेंगी, इसको लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। उत्तराखंड सरकार जल्दी ही विभिन्न सरकारी विभागों की 275 सेवाओं को सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत अधिसूचित करने जा रही है।

सरकारी विभागों की लाइन से मिलेगा छुटकारा 

बताया जा रहा है कि इन सेवाओं के जैसे ही सीएम धामी हरी झंडी दिखाएंगे, वैसे ही लोगों को सरकारी विभागों की लाइनों से छुटकारा मिल जाएगा। बता दें कि आम लोगों को सरकारी विभागों के कामों के लिए चक्कर काटने पड़ते थे। ऐसे में दिहाड़ी मजदूर, प्राईवेट कंपनी के एम्लोई को अपनी छुट्टी लेकर जाना पड़ता था, जिसके कारण उनकी उसक दिन के पैसे कट जाते थे। इन्हीं लोगों को राहत देने के लिए अब धामी सरकार ने तय किया है कि सरकारी अधिसूचित होने से समय पर काम हो जाएंगे।

पहले से चल रही हैं 485 सेवाएँ

आपको बताते चले कि प्रदेश में फिलहाल विभिन्न विभागों की 485 सेवाएं पहले से ही उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें अब अगल महीने से 275 सेवाएं और जुड़ने वाली हैं। इस मामले पर आयोग के सचिव जीसी गुणवंत ने कहा कि छोटे-मोटे काम के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं, इसलिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं। अगर किसी काम में देरी होती है तो आवेदनकर्ता अपील कर सकता है।

इन कार्यों के लिए अफसरों को किया जा रहा प्रशिक्षित 

अधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की सेवाएं अधिसूचित हो चुकी हैं और नई अधिसूचित होने वाली हैं। उनकी सेवाओं के लिए निदेशालय और जिला स्तर के अफसरों के लिए प्रशिक्षण का कार्य शुरू किया गया है। ताकि आम जनता सेवाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराए जाने को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी। इन सभी योजनाओं के लिए सरकार ने नए एप और पोर्टल विकसित किए हैं। साथ ही शहरों और गावों के लिए सीएसपी के जरिए भी इन सेवाओं का फायदा उठाया जा सकता है।