BJP ने 4 प्रदेशों में नियुक्त किए नए भाजपा अध्यक्ष, आगमी चुनाव को देखते हुए राजस्थान की कमान अब सीपी जोशी को सौंपी गई

Table of Contents

जानें क्या है पूरी खबर

आपको बता दें आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने राजस्थान, बिहार, ओडिशा और दिल्ली में नए भाजपा अध्यक्ष को नियुक्त किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा इस अहम कदम को उठाया गया है।

 

जानें BJP ने किसको दी किस प्रदेश की कमान

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी के भीतर अहम बदलाव करते हुए 4 प्रदेशों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इस दौरान BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की कमान सीपी जोशी, बिहार की कमान सम्राट चौधरी, ओडिशा में मनमोहन सामल और दिल्ली की कामान वीरेंद्र सचदेवा को सौंपी है। इनमें से आपको बता दें की राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होना है ऐसे पार्टी हाई कमान द्वारा लिया गया ये फैसला बेहद अहम होने वाला है।

 

Read More:RAHUL GANDHI को हुई दो साल की सजा, उसके कुछ ही देर बाद मिली जमानत

 

ढाई महीने के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली को मिला भाजपा अध्यक्ष

आपको बता दें पिछले ढाई महीने से दिल्ली में भाजपा का कोई भी स्थाई अध्यक्ष नही थी। हालांकि इसको लेकर समय समय पर सवाल उठता रहा था और आज गुरुवार को ढाई महीने के लंबे इंतजार के बाद BJP ने कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को स्थायी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर दिया गया है। आपको बता दें की वीरेंद्र सचदेवा एक लंबे कार्यकाल से पार्टी की सेवा करते आए हैं जैको देखते हुए उन्हें 2007में चांदनी चौक से जिला अध्यक्ष और फिर 2009 में मंत्री और फिर 2017 में प्रदेश उपाध्यक्ष इसके बाद दिसंबर 2022 में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

 

राजस्थान में BJP की कमान अब सीपी जोशी के नाम

जी हां आपको बता दें आगामी चुनाव के 8 महीने पहले पार्टी ने बड़ा बदलाव करते हुए सतीश पूनिया की जगह सीपी जोशी को पार्टी की जिम्मेदारी दी है। सीपी जोशी 2014और 2019 में चित्तौड़गढ़ से लोकसभा पहुंचे हैं। यहीं नहीं सीपी जोशी भाजयुमो के प्रेसिडेंट की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।