Chandrayaan 3 Update: चाँद और विक्रम लैंडर के बीच मात्र 25 किमी का फासला, की गई फाइनल डीबूस्टिंग, जानें लैंडिंग के लिए क्यों कर रहे इंतजार

Table of Contents

Chandrayaan 3 Update 

CHANDRAYAAN 3 UPDATE: चंद्रयान 3 से जुडी एक बड़ी खबर सुर्ख़ियों में आ रही है. इस खबर में बताया जा रहा है कि चाँद और विक्रम लैंडर के बीच अब मात्र 25 किमी का फासला ऐसे में बीती रात 1 बजकर 50 मिनट पर दूसरा और फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन भी पूरा कर दिया गया है. फिलहाल चांद पर उतरने की तय साइट पर अब बस सूरज के निकलने का इंतजार किया जा रहा है।

Chnadrayaan 3 Update

ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल 

बता दें कि विक्रम लैंडर की मौजूदा स्थिति की जानकारी देते हुए इसरो ने ट्ववीट कर बताया किअ”ब लैंडर की इंटरनल जांच होगी और जब तक लैंडिंग साइट पर सूरज नहीं निकलता तब तक इंतजार किया जाएगा। 23 अगस्त को शाम 5:45 बजे सबसे कम दूरी यानी 25 किलोमीटर की ऊंचाई से सॉफ्ट लैंड कराने की कोशिश की जाएगी।”

ISRO Tweet

जानें लैंडिंग के लिए क्यों कर रहे इंतजार 

इसरों ने बताया कि विक्रम लैंडर के लैंडिंग के लिए फिलहाल सूरज निकलने का इंतजार किया जा रहा है क्योंकि दिन की रोशनी में ही लैंडर चांद की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा ताकि रोवर बेहतर तरीके से वहां रिसर्च कर सके और बेहतर से बेहतर तस्वीरें भेज सके। यही नहीं बता दें कि चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है ऐसे में चाँद का अगला सूर्योदय 23 अगस्त को होगा और तभी लंडन को अंजाम दिया जायेगा।

Read More: CHANDRAYAAN 3 UPDATE: प्रोपल्शन से अलग हुआ लैंडर, इस दिन चाँद होगी लैंडिंग, जानें क्या है पूरी खबर