Volodymyr Zelenskyy ने PM Modi से पत्र लिखकर मांगी मदद

    Table of Contents

    जानें क्या है पूरी खबर

    आपको तो पता ही है की फरवरी 2022 से Ukraine और Russia के बीच जारी युद्ध अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी दौरान आज के बार फिर Ukraine के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने भारत के प्रधामंत्री Narendra Modi से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल Ukraine के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने पत्र लिखकर दवाओं और मेडिकल इक्विपमेंट्स समेत अतिरिक्त मानवीय सहायता Ukraine को देने की मांग की है।

     

    Volodymyr Zelenskyy ने PM Modi को लिखा पत्र

     

     

    आपको बता दें आज यूक्रेनी डेप्युटी फॉरेन मिनिस्टर एमिन झापरोवा ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy द्वारा लिखे गए एक पत्र को भारत की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को सौंपा है। इस पत्र में राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने 1 साल से भी अधिक समय से चल रहे Ukraine और Russia के युद्ध में अतिरिक्त दवाओं और मेडिकल इक्विपमेंट्स समेत अतिरिक्त मानवीय सहायता देने की बात लिखी है। यहीं नही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हम भारत को विश्व गुरु के रूप में देखते हैं।

     

     

     

    एमिन झापरोवा के विवादित बयान

    जी हां आपको बता दें आज नई दिल्ली में आयोजित इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स को संबोधित करते हुए Ukraine की डेप्युटी फॉरेन मिनिस्टर झापरोव ने कहा की क्रीमिया में जो हुआ उससे भारत को सबक लेना चाहिए। यही नही आगे बोलते हुए उन्होंने भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच तनातनी का भी जिक्र किया। हालांकि झापरोवा ने बाद में ये भी कहा की Ukraine अभी उस स्थिति में नहीं है की वो भारत को बता सके की उसे अन्य देशों के साथ कैसे रिश्ते बनाए रखने हैं।