आसमानी और ग्रे रंग की होगी रामलला की मूर्ति, 5 साल के बाल स्वरूप पर बनाई जाएगी

    अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण पहले से चल रहे टाइमलाइन के अनुसार हो रहा है और इस साल के आखिर तक हम प्राण प्रतिष्ठा कर सकते हैं। रामलला की प्रतिमा आसमानी और ग्रे कलर के पत्थरों से तैयार होगी, जो देखने में काफी खूबसूरत होगी।

    pic credit – google

     

     

    35 फीट की दूरी से होंगे दर्शन

    अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण पहले से चल रहे टाइमलाइन के अनुसार हो रहा है और इस साल के आखिर तक हम प्राण प्रतिष्ठा कर सकते हैं। रामलला की प्रतिमा आसमानी और ग्रे कलर के पत्थरों से तैयार होगी, जो देखने में काफी खूबसूरत होगी।

    यह मूर्ति 5 साल के बालक के स्वरूप पर बनाई जाएगी। जिसकी ऊंचाई साढ़े आठ फीट होगी। मूर्ति के प्रारूप के तौर पर 9 इंच से 12 इंच तक के मॉडल बनाए जाएंगे। राय ने बताया राम भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन लगभग 30 से 35 फीट की दूरी से होंगे। प्रतिमा इतनी बड़ी होगी कि श्रद्धालु भगवान की आंख और भगवान के चरण अपनी आंखों से देख सकेंगें।

    इससे पहले त्रिपुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा की सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, “1 जनवरी 2024 तक मंदिर तैयार हो जाएगा। उन्होंने त्रिपुरा के लोगों से टिकट बुक कराने के लिए भी कहा।”