Khajuraho: कला-साहित्य के लोगों को शिवराज सिंह का तोहफा

    Table of Contents

    Khajuraho महोत्सव में किया ऐलान

    Khajuraho में अंतरराष्ट्रीय नृत्य और कला महोत्सव चल रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने कला के क्षेत्र वालों का सम्मान करते हुए उन्हे हर महीने 5000 रूपए देने का ऐलान किया है।

    Khajuraho के लोक कलाकार पंचायत में की घोषणा

    इस दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के लोक कलाकारों को खुश करते हुए घोषणा कि मध्यप्रदेश का हर वो साहित्य एवं कला क्षेत्र व्यक्ति जो आर्थिक रुप से सबल नही हैं, उसे 5000 रूपए हर महीने देने की घोषणा की जाती है। पहले कलाकारों को 800 रूपए हर महीने मिलते थे। साथ ही साध शिवराज सिंह ने वीत्तिय अनुदान पाने वाले कलाकारों के मृत्यु पर उनके परिवार को 3500 रूपए देने की घोषणा की।

    शिवराज सिंह ढोल बजाते हुए झूम उठे

    शिवराज सिंह ने लोक कलाकारों के कला प्रदर्शन का जमकर लुफ्त उठाया। इस दौरान वो पारंपरिक ढोल बजाते हुए कलाकारों का साथ देते हुए दिखे। उनके साथ मिनाक्षी लेखी भी मौजूद थी। शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के कलाकारों के लिए घोषणा करते हुए उनके प्रतिदिन परफोर्मेंस मानदेय को भी 800 से बढ़ा कर 1500 रूपए करने की घोषणा की।

    Read More: BULLDOZER: चला गौ हत्यारे के घर पर, रासुका भी लगाएगी पुलिस

    कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश ने अपने लोककला और प्रतिभाओं को हमेशा सहेजने का प्रयास किया है। मध्यप्रदेश के कलाकार यहां की लोक कला, साहित्य एवं कौशल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रसिद्ध करें, सरकार उनका हमेशा सहयोग करेगी।