नीतीश का ऐलान, तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ेंगे 2025 का चुनाव

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में CM पद के दावेदार नहीं होंगे। उन्होंने खुद इसकी घोषणा की है। पटना में महागठबंधन के विधायकों की बैठक में नीतीश ने कहा- 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मेरा लक्ष्य 2024 लोकसभा में भाजपा को हराना है। मैं CM या PM पद का उम्मीदवार नहीं बनना चाहता।

    pic credit – google

     

     

    मेरे बाद जो नेतृत्व होगा वह तेजस्वी यादव का होगा

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में CM पद के दावेदार नहीं होंगे। उन्होंने खुद इसकी घोषणा की है। पटना में महागठबंधन के विधायकों की बैठक में नीतीश ने कहा- 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मेरा लक्ष्य 2024 लोकसभा में भाजपा को हराना है। मैं CM या PM पद का उम्मीदवार नहीं बनना चाहता।

    वित्त मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने बताया- बिहार विधानसभा के बाद महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक हुई थी। उसमें मुख्यमंत्री ने यह साफ कर दिया कि मेरे बाद जो नेतृत्व होगा वह तेजस्वी यादव का होगा। 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

    चौधरी ने शराबबंदी को लेकर महागठबंधन के विधायकों के सवाल उठाने पर कहा- तमाम नेताओं के सामने मुख्यमंत्री ने यह बात साफ कर दी है कि शराबबंदी के फैसले के वक्त सभी दलों का समर्थन मिला था। अब इस पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है।