विश्व की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा पर गंगा-विलास रवाना

    दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास 13 जनवरी को अपने पहले सफर पर रवाना हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमवी गंगा विलास रिवर क्रूज को हरी झंडी दिखाई । यह क्रूज अपने आप में ही चलता फिरता लग्जरी होटल जैसा है। आइए जानते हैं एमवी गंगा विलास क्रूज की पूरी जानकारी

    pic credit – google

     

     

    PM मोदी की विदेशी पर्यटकों से अपील

    गंगा विलास क्रूज की सैर लगभग 51 दिन की होगी, जिसमें करीब 3200 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। रिवर क्रूज की यात्रा वाराणसी से शुरू हो गई है जो असम के डिब्रूगढ़ में जाकर रुकेगी। यह रिवर क्रूज वाराणसी, पटना, कोलकाता, बांग्लादेश, गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में नदी के किनारे स्थित विभिन्न प्रमुख विश्व धरोहर स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों से होकर गुजरेगा. साथ ही एमवी गंगा विलास के इस सफ़र पर टूरिस्ट, भारत और बांग्लादेश की कला, संस्कृति, इतिहास आदि को भी जान पाएंगे.

    गंगा विलास रिवर क्रूज का सफर कोलकाता से शुरू हुआ है। पिछले महीने कोलकाता से क्रूज रवाना हुआ था, जो कि 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रामनगर पोर्ट पहुंचा है। यहां से बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक का सफर करेगा। क्रूज अपने गंतव्य तक 1 मार्च 2023 कर पहुंच सकता है। क्रूज अपने गंतव्य तक पहुंचने में लगभग दो महीने यानी 51 दिन का समय लेगा, जिसमें 50 पर्यटन स्थलों को कवर किया जाएगा। यात्रियों को भारत से बांग्लादेश तक 27 नदियों से गुजरना होगा। इस दौरान पर्यटक कई विश्व धरोहर स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों को घूम सकेंगे। उन्हें बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी शहर घूमने का मौका मिलेगा। एमवी गंगा विलास से यात्रा कर रहे लोग कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जगहों को भी घूम पाएंगे। वाराणसी में गंगा आरती, सारनाथ के दर्शन करने का मौका मिलेगा। मायोंग को घूमते हुए सबसे बड़ी नदी द्वीप माजुली को भी कवर कर पाएंगे। बिहार के स्कूल ऑफ योगा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय को देखने का भी मौका दिया जाएगा।

    एमवी गंगा विलास क्रूज फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लेस है। इसमें 36 यात्रियों के सफर करने की क्षमता है। इस अल्ट्रा माॅर्डन फैसिलिटी क्रूज में 18 लग्जरी सुइट्स हैं। स्पा, सैलून, आयुर्वेदिक मसाज, लग्जरी लाउंज, डायनिंग एरिया स्विमिंग पूल की सुविधा मिलेगी। लंच और डिनर के लिए कई तरह के व्यंजनों का इंतजाम रहेगा। लाइब्रेरी और जिम की सुविधाओं के साथ ही करीब 40 क्रू मेंबर यात्रियों की सेवा में रहेंगे।

    दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज भारत में है, जिसका नाम एमवी गंगा विलास है। इस रिवर क्रूज में सफर के लिए यात्रियों को एक दिन में 25 हजार रुपये खर्च करने होंगे। भारतीय और विदेशी यात्रियों के लिए गंगा विलास रिवर क्रूज में सफर का किराया एक समान ही है। यह क्रूज 51 दिन की यात्रा पर निकला है, जिसका टिकट लगभग साढ़े 12 लाख रुपये का मिलेगा। अगर आप भी एमवी गंगा विलास क्रूज से सैर करना चाहते हैं तो ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा है। अंतरा लक्ज़री रिवर क्रूज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गंगा विलास क्रूज का टिकट बुक कर सकते हैं।