ज्योतिषी बनकर मुस्लिम युवक ने की छेड़छाड़, साधु जैसा बना रखा था हुलिया

    साधु का चोला पहना, खुद को ज्योतिषी बताया और हाथ देखने के बहाने बुरी नीयत से महिला को बैड टच किया। आरोपी के इरादे भांप महिला चिल्लाई। आसपास के लोगों आरोपी को पकड़ा तो वह कोई ज्योतिषी नहीं बल्कि मोहम्मद राशिद नाम का युवक निकला।

    pic credit – google

     

     

    ज्योतिषी बनकर मुस्लिम युवक ने की छेड़छाड़

    इंदौर के बाणगंगा इलाके में भविष्य देखने के बहाने महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला का हाथ देखते हुए साधु के वेश में ज्योतिषी बना आरोपी अश्लीलता पर उतर आया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ा तो वह मुस्लिम निकला। हालांकि इसके बाद वह लोगों को धक्का देकर भाग गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

    DCP धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया, राम नगर में रहने वाली 40 साल की महिला की शिकायत पर मोहम्मद राशिद निवासी सलावत नगर, अफजलगढ तहसील धामपुर जिला बिजनोर, उत्तरप्रदेश के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। महिला के मुताबिक आरोपी राशिद इलाके में आया था। उसने हाथ देखकर भविष्य बताने की बात कही। इस पर महिला राजी हो गई।

    जब महिला ने राशिद को अपना हाथ दिखाया तो वह गलत तरीके से छूने लगा। इसके बाद शरीर पर तिल देखने के बहाने गलत हरकत करने लगा। पीड़िता ने उसे डांटा और आसपास के लोगों को बुला लिया। लोगों के इकट्‌ठा होने पर राशिद वहां से जाने लगा। जब उसे पकड़कर नाम पूछा तो उसने अपना नाम मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मद तोरिफ खान बताया। इसके बाद वह लोगों को धक्का देकर भाग गया।