MP में फिर पंचायत चुनाव, वोटिंग 5 जनवरी को

    मध्यप्रदेश में फिर से पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। 5 जनवरी को कुल 63 हजार 300 पंच और 200 सरपंचों के लिए वोटिंग होगी। इसके चार दिन बाद नतीजे भी आ जाएंगे। 9 जनपद सदस्यों के लिए भी वोटिंग होगी। 22 दिसंबर तक नामांकन भरे जाएंगे।

    pic credit – google

     

    मत पत्र और ईवीएम दोनों से होगी वोटिंग

    मध्यप्रदेश में फिर से पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। 5 जनवरी को कुल 63 हजार 300 पंच और 200 सरपंचों के लिए वोटिंग होगी। इसके चार दिन बाद नतीजे भी आ जाएंगे। 9 जनपद सदस्यों के लिए भी वोटिंग होगी। 22 दिसंबर तक नामांकन भरे जाएंगे।

    राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों के आम/उप चुनाव वर्ष 2022 उत्तरार्ध के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके बाद 15 दिसंबर से नाम निर्देशन पत्र भी लिए जाने लगे हैं। इसके साथ ही एक बार फिर गांवों में उप चुनाव का शोर सुनाई देने लगा है। हालांकि, माहौल वैसा नहीं है, जो मुख्य चुनाव के दौरान देखने को मिला था।

    वोटिंग 5 जनवरी 2023 को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगी। पंच पद के लिए मतदान मत पत्र से होगा। वहीं, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान ईवीएम से होंगे। पंच पद के लिए काउंटिंग वोटिंग के तुरंत बाद ही पोलिंग बूथ पर होगी। सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की काउंटिंग 9 जनवरी को सुबह 8 बजे से विकासखंड मुख्यालय पर ईवीएम से होगी। सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम 9 जनवरी को और जिला पंचायत सदस्य के परिणाम 10 जनवरी को घोषित होंगे।