Mohan Bhagwat दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे गुजरात, जानें क्या रहेगा खास

    Table of Contents

    जानें पूरी खबर

    आपको बता दें आज करीबन 8 साल बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत अहमदाबाद के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। दरअसल आज संघप्रमुख Mohan Bhagwat दो दिवसीय दौरे पर गुजरात आए हैं। इस दौरे में आज वे जीएमडीसी यूनिवर्सिटी मैदान में “समाजशक्ति संगम” कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

     

     

    Mohan Bhagwat सार्वजनिक कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

    आपको बता दें संघ प्रमुख मोहन भागवत 2015 के बाद आज किसी कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते दिखाई देंगे। इस दौरान संघ प्रमुख Mohan Bhagwat और कई दिग्गज नेताओं के साथ साथ 10 हजार से अधिक स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही आपको बता दें संघ प्रमुख मोहन भागवत और कई दिगाजों नेताओं की उपस्थिति को देखते हुए कार्यक्रम के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यस्था का बेहतरीन इंतजाम किया गया है।

     

    दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं संघ प्रमुख Mohan Bhagwat

    आपको बता दें हिंदुत्व की प्रयोगशाला व बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले प्रदेश गुजरात में आज से संघ प्रमुख Mohan Bhagwat दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सार्वजनिक संबोधन व पुस्तक विमोचन जैसे अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं जहां एक तरफ आज कुछ लोग इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग इसको संघ का शक्ति प्रदर्शन कह रहे हैं। हालांकि मुद्दा चाहे भी हो लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए संघ प्रमुख के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।