दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग आज, बहुमत न होने के बावजूद भाजपा मैदान में उतरी

    दिल्ली में MCD के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए छह सदस्यों का चुनाव होना है। यह चुनाव रोमांचक हो गया है। बहुमत न होने बाद भी भाजपा चुनावी मैदान में उतरी है। इस बीच कांग्रेस ने मेयर चुनाव में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

    pic credit – google

     

     

    AAP की कैंडिडेट शैली ओबेरॉय और BJP की रेखा गुप्ता के बीच मुकाबला

    दिल्ली में MCD के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए छह सदस्यों का चुनाव होना है। यह चुनाव रोमांचक हो गया है। बहुमत न होने बाद भी भाजपा चुनावी मैदान में उतरी है। इस बीच कांग्रेस ने मेयर चुनाव में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबसे पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद बैलेट पेपर के जरिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव की होगा।

    मेयर के लिए आप आदमी पार्टी ने शैली ओबेरॉय को मैदान में उतारा है, जबकि BJP की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। वहीं, डिप्टी मेयर के लिए AAP ने मोहम्मद इकबाल और कमल बागड़ी को BJP ने उम्मीदवार बनाया है। आज होने वाले चुनाव के लिए कलर कोड तय किया गया है। वाइट, ग्रीन और पिंक रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें मेयर के लिए वाइट बैलेट पेपर से वोट डाले जाएंगे। डिप्टी मेयर चुनाव के लिए ग्रीन बैलट पेपर और स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर्स के लिए पिंक बैलेट पेपर का यूज होगा।

    दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्ली की लोगों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। जनता का सम्मान करते हुए हम मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति का चुनाव नहीं लड़ेंगे। AAP को बहुमत मिला है तो केजरीवाल अपना मेयर बनाएं और दिल्ली की जनता की सेवा करें।

    मेयर के चुनाव में 273 मेंबर्स वोट डालेंगे। बहुमत के लिए 133 का आंकड़ा चाहिए। AAP के पास 134 पार्षद हैं। इसके अलावा 3 राज्यसभा सांसद भी हैं। भाजपा के पास 7 सांसद और 1 विधायक मिलाकर कुल 113 वोट हैं। वहीं, कांग्रेस के 9 पार्षद और निर्दलीय दो पार्षद हैं। इस चुनाव में 250 पार्षदों के साथ 10 सांसद (7 लोकसभा सांसद और 3 राज्यसभा सांसद), 13 विधानसभा सदस्य वोट डालेंगे।