Maharashtra: ट्रेन में लड़कियों का वीडियो बनाते रंगे हाथ पकड़ा गया मदरसे का मौलवी, यात्रियों ने जमकर पीटा

    Table of Contents

    जानें क्या है पूरी खबर

     

    आपको बता दें आज Maharashtra के कल्याण इलाके में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल स्थानीय लोगों ने आज इस मौलवी मोहम्मद अशरफ को रंगे हाथ एक महिला का वीडियो बनाते पकड़ लिया फिर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

     

    Maharashtra के इस मौलवी पर इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया केस

    दरअसल आज Maharashtra के कल्याण में एक मौलवी ने चुपके से कुछ महिलाओं और लड़कियों की फोटो और वीडियो बनाई। लेकिन इस दौरान ट्रेन में बैठे कुछ यात्रियों ने इस बात पर गौर कर मौलवी मोहम्मद अशरफ को रंगे हाथों पकड़ा और जमकर पीटा। यही नहीं इसके बाद यात्रियों ने इस आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया जहां मौलवी मोहम्मद अशरफ पर मॉलेस्टेशन और 354डी पॉक्सो एक्ट के साथ धारा 12 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

    Read More: CATHOLIC CHURCH के 156 पादरी करते थे 600 बच्चों का यौन शोषण, 83 साल बाद हुए इस खुलासे के बारे में जानिए विस्तार से

     

    कार्यवाही के दौरान हुआ बड़ा खुलासा

    वहीं पुलिस द्वारा इस मौलवी की कार्यवाही करते हुए बड़े खुलासों का पता चला है। पता चला है की आरोपी मौलवी बिहार से है। और वो बिहार से पुणे के लिए रवाना हुआ था पर आरोपी पिछले दो दिनों से यह आरोपी इसी ट्रेन में सफर करते हुए महिलाओं और लड़कियों के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता और चोरी छिपे उनके वीडियो बनाता। इसी दौरान आज कुछ यात्रियों के नजर में आने के कारण उसे रेंज हाथों पकड़ा गया है।