कर्नाटक BJP के प्रदेश अध्यक्ष विवादित बयान, कार्यकर्ताओं से कहा- लव जिहाद पर फोकस करिए

    कर्नाटक BJP के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कार्यकर्ताओं से लव जिहाद पर फोकस करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, गटर, नालियों और अन्य छोटे मुद्दों के बारे में बात करने से ज्यादा जरूरी है कि लव जिहाद को रोका जाए। ऐसा करने के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार की जरूरत है।

    pic credit – google

     

     

    कर्नाटक कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

    कर्नाटक BJP के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कार्यकर्ताओं से लव जिहाद पर फोकस करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, गटर, नालियों और अन्य छोटे मुद्दों के बारे में बात करने से ज्यादा जरूरी है कि लव जिहाद को रोका जाए। ऐसा करने के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष कतील मंगलुरु में ‘बूथ विजय अभियान’ कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस भाषण में उन्होंने यह बातें कहीं।

    कर्नाटक कांग्रेस ने सोमवार को कतील के इस भाषण का वीडियो ट्वीट किया है। साथ ही, लिखा है कि राज्य का विकास, रोजगार और शिक्षा मामूली मुद्दे हैं! यह शर्मनाक है कि बीजेपी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से विकास के बारे में बात नहीं करने के लिए कहा है, जो कि उसने बहुत कम किया है।’

    कतील ने यह भी कहा कि पीएफआई पर बैन से पहले राज्य में दंगा चल रहा था। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पीएफआई ने हिंदू कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते हुए हत्याओं की एक श्रृंखला की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि अगर पीएफआई पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया होता, तो आज हमारे पास मंच पर भाजपा नेता मोनप्पा भंडारी, विधायक वेदव्यास कामथ और हरि कृष्ण बंटवाल (दक्षिण कन्नड़ के) यहां नहीं होते। उनकी तस्वीरों पर केवल एक माला होती।