राजौरी में हिंदुओं की हत्या के बाद पुंछ में पत्थरबाजी, हिंदू घरों को निशाना बनाया

    जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर हिंदू परिवारों को टारगेट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुंछ जिले में रविवार देर रात कुछ घरों में पत्थर फेंके गए हैं। हालांकि, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह पत्थर किसने फेंके है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुंछ के लोग दहशत में है। वे पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। लोगों को डर है कि राजौरी जैसी घटना ना दोहरा दी जाए।

    pic credit – google

     

     

    9 दिन में चौथी घटना

    जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर हिंदू परिवारों को टारगेट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुंछ जिले में रविवार देर रात कुछ घरों में पत्थर फेंके गए हैं। हालांकि, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह पत्थर किसने फेंके है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुंछ के लोग दहशत में है। वे पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। लोगों को डर है कि राजौरी जैसी घटना ना दोहरा दी जाए।

    बता दें कि सुरक्षा बलों ने 7 जनवरी की रात पुंछ के बालाकोट सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादी मारे गए थें। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से एक एके 47 राइफल, एके 56 राइफल, एक चीनी पिस्तौल, दो चीनी हथगोले और दो IED बरामद किए।

    घाटी में पिछले 9 दिनों में ये चौथा हमला है। इससे पहले एक जनवरी की शाम को राजौरी के डोंगरी इलाकें में फायरिंग की गई थी। इसमें 5 हिंदुओं की जान चली गई थी। इसकी अगली सुबह उसी जगह IED ब्लास्ट किया गया, इसमें 2 बच्चियों की मौत हो गई। इसके बाद प्रदर्शन के दौरान हमला किया गया, इसमें कई लोग जख्मी हुए थे।

    एक हफ्ते पहले डोंगरी में हिंदुओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया था।। इसके खत्म होने के कुछ देर बाद ही एक घर में धमाका हुआ और अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया। लोगों ने बताया कि पिछले रविवार शाम आतंकवादी आए और लोगों को घरों से बाहर निकाला। वे सभी का आधार कार्ड देख रहे थे। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में सतीश कुमार (45), प्रीतम लाल (56), शिवपाल (32) की मौत हो गई। चौथे मृतक का नाम अभी सामने नहीं आया है।